MP Budget Session: नरोत्तम मिश्रा का तंज-गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दे अगर..

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार 7 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (MP Assembly Budget Session) शुरू होने जा रहा है, इससे पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।एक तरफ आज विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम ने  सर्वदलीय बैठक बुलाई है और दूसरी तरफ शिवराज सरकार में गृह मंत्री और प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. मार्च में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, चमकेगी किस्मत

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)  ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कमलनाथ जी न ही खुद रहते है न ही किसी सीनियर नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद देते है। यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को नेता प्रतिपक्ष बना देना चाहिए। आज मैं कमलनाथ जी की बजट सत्र में पूर्ण उपस्थित होने को लेकर उन्हें पत्र भी लिखूंगा।विपक्ष के नेता से अनुरोध है कि बजट सत्र में वह पूरे समय रहे। कमलनाथ जी के संसदीय जीवन का और उनके अनुभवों का लाभ सदन को मिले।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथजी (Kamalnath) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंदर ही जिस तरह के अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए प्रदेश में अगले 25 साल तक कांग्रेस सरकार बनने का कोई चांस नहीं है। सोमवार से प्रदेश विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है और मेरी कमलनाथ जी से करबद्ध प्रार्थना है कि वे पिछले सत्र की तरह सदन से गायब न रहकर इस बार अपनी पूर्ण उपस्थिति दें और अपने लंबे संसदीय अनुभव से कांग्रेस विधायकों का मार्गदर्शन करें।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को DA के साथ मिलेगा एरियर का लाभ! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

इधर, नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।बैठक में नेता-प्रतिपक्ष कमलनाथ जी सहित सदन के अन्य सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित हैं।

कांग्रेस पर तंज

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभा में झूठ नही बोलने की बात कहकर राहुल गांधी एक नया झूठ बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा करने वाले राहुल गांधी अच्छी तरह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस के लिए कोई संभावना नहीं बची है।कांग्रेस के ‘जीजाजी’ रॉबर्ट वाड्रा जी जमीन से नहीं,जमीनों से जुड़े नेता हैं। उन्होंने मन बना लिया है, तो उनको टिकट मिलना और उनका चुनाव लड़ना तय है। यही परिवारवाद है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों से सरकार संपर्क में

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि Ukraine️ में फंसे कुल 454 प्रदेशवासियों में से 421 की प्रदेश में सुरक्षित वापसी हो चुकी है। कुछ लोग यूक्रेन से निकलकर प्रदेश वापसी की प्रक्रिया में हैं और जो बच गए हैं, वे भी प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। जल्दी ही सभी सकुशल मध्यप्रदेश लौट आएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews