MP Assembly Budget Session :16 मार्च से मध्यप्रदेश बजट सत्र का आगाज!

MP Assembly Budget Session :16 मार्च से मध्यप्रदेश बजट सत्र का आगाज!

भोपाल। विधानसभा बजट सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार बजट सत्र त्यौहारों के चलते पहले पहले सप्ताह में पेश नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं की 16 मार्च से बजट से सत्र की शुरुआत होगी। विधानसभा में इस बार वित्त मंत्री 20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार बजट को 30 मार्च तक पारित कराने की कोशिश करेगी। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। फिलहाल विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

आमतौर पर विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है और मार्च में समाप्त होता है। 2006, 2007 तथा 2011 में अपवाद रहा है तब बजट सत्र अप्रैल तक चला। 2006-2007 में तो मार्च-अप्रैल में सत्र चला, लेकिन 2011 में तो फरवरी से बजट सत्र शुरू होकर अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

बजट पर कम से कम 40 घंटे की चर्चा आवश्यक है, लेकिन हंगामे की स्थिति होने पर कम समय में भी चर्चा को पूरा किया जा सकता है। 2020 के बजट सत्र को लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि अभी होली के बाद सत्र की चर्चा है और शासन को फैसला करना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews