विधानसभा उप निर्वाचन-2024, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

मध्यप्रदेश में उपचुनाव पहले दिन नहीं कोई नामांकन

BHOPAL NEWS : श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

पहले दिन कोई नामांकन नहीं 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर और सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में आदर्श निर्वाचन आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील है। उन्होंने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

उप निर्वाचन का सम्पूर्ण कार्यक्रम

नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर

नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को

नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर

मतदान – 13 नवम्बर को

मतगणना – 23 नवम्बर को

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews