भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार 11 संदिग्ध आतंकियों को MP एटीएस ने कोर्ट में पेश किया, 19 मई तक रिमांड पर

भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार 11 संदिग्ध आतंकियों को MP एटीएस ने कोर्ट में पेश किया, 19 मई तक रिमांड पर

Bhopal- MP ATS Produced Suspected Terrorists in The Court : भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार 11 संदिग्ध आतंकियों को मध्यप्रदेश एटीएस ने कोर्ट में पेश किया है। यहां से ATS ने इन सभी की रिमांड मांगी। कोर्ट ने इनमें से 10 की ही रिमांड मंजूर करते हुए 19 मई तक एटीएस को पूछताछ के लिए सौंपा है।

सुबह हुई थी कार्रवाई 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), मध्य प्रदेश एटीएस और तेलंगाना एटीएस की टीम ने आज सुबह भोपाल और छिंदवाड़ा में दबिश दी थी। दोनों जगह से 11 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इनके आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े होने के सबूत एनआईए और एटीएस को मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, HUT के कुल 16 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। इनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11 जबकि तेलंगाना के 5 संदिग्ध शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों में भोपाल गैस त्रासदी एक्टिविस्ट का एक बेटा भी शामिल है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews