Ladli Behna Yojana : ‘बीजेपी सरकार खत्म करना चाहती है लाड़ली बहना योजना’ कमलनाथ का बड़ा आरोप

कांग्रेस एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार पर इस योजना को लेकर हमलावर है। हाल ही में इस योजना से 1.63 लाख महिलाओं को बाहर किए जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर आयुसीमा के नियमों के अनुसार महिलाओं को बाहर किया जा रहा है, जो जो इस आयुसीमा में आ हैं उन्हें जोड़ा क्यों नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार षड्यंत्र रचकर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर कर रही है।'
Kamal Nath

Kamal Nath

Ladli Behna Yojana : ‘भाजपा लाड़ली बहना योजना समाप्त करना चाहती है’ ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में 1.63 लाख लाड़ली बहनों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है और बीजेपी सरकार षड्यंत्र रचकर महिलाओं को इस योजना से बाहर कर रही है और धीरे-धीरे इस योजना को समाप्त कर देना चाहती है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद से ही कांग्रेस लगातार ये आरोप लगा रही है कि बीजेपी सरकार की मंशा लाड़ली बहना योजना को खत्म करने की है। बीजेपी द्वारा योजनांतर्गत राशि बढ़ाए जाने के वादे को लेकर सवाल उठाने के साथ ही विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर रहा है। हालांकि सीएम डॉ. मोहन यादव स्पष्ट कर चुके हैं कि ये योजना किसी हाल में बंद नहीं होगी।

लाड़ली बहना योजना से 1.63 लाख महिलाएं बाहर 

दरअसल मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हाल ही में एक बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार 1.63 लाख महिलाओं को इस योजना से बाहर किया गया है। महिला और बाल विकास विभाग के अनुसार ये महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं और इसीलिए नियमानुसार अब उन्हें 1250 रुपये की योजना राशि का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित करते हुए कहा कि अब योजना के पात्र लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है। इसके बाद जनवरी 2025 में अब 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में ही 1250 रुपये की किस्त जारी होगी।

कमलनाथ ने MP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इसे लेकर अब कांग्रेस ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश की मोहन सरकार धीरे धीरे इस योजना को समाप्त करना चाहती हैं। इसे लेकर कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों से डॉक्टर मोहन यादव सरकार की धोखाधड़ी जारी है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा लाड़ली बहना योजना समाप्त करना चाहती है। चुनाव से पहले जो भाजपा लाड़ली बहनों को 3 हज़ार रुपया प्रतिमाह देने का वादा कर रही थी, वही भाजपा अब सम्मान राशि बढ़ाने की जगह लगातार लाड़ली बहनों की संख्या घटाने में लगी है। प्रदेश में 1.63 लाख लाड़ली बहनें इस योजना से बाहर कर दी गई है। दावा ये किया जा रहा है कि जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें योजना से बाहर किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन महिलाओं की उम्र योजना में शामिल होने के लिए पात्र बन गई है उनका नया पंजीकरण क्यों नहीं किया जा रहा है? दरअसल सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार षड्यंत्र रचकर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर कर रही है और धीरे धीरे इस योजना को समाप्त कर देना चाहती है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews