MP : भाजपा नेता तेज सिंह राजपूत की सड़क हादसे में मौत, पार्टी में शोक लहर

MP : भाजपा नेता तेज सिंह राजपूत की सड़क हादसे में मौत, पार्टी में शोक लहर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्यप्रदेश (MP) के रायसेन जिले (Raisen District) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां सागर के बीजेपी नेता तेज सिंह राजपूत (BJP leader Tej Singh Rajput) की सड़क हादसे में मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि देर रात बीजेपी नेता की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई । राजपूत के निधन से बीजेपी में शोक लहर दौड़ गई है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने निधन पर दुख जताया है।

घटना देवनगर के पास ईमलीवाली माता के सामने की है, जहां पर बीजेपी नेता की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। देर रात राजपूत भोपाल से देवरी लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग सवार थे।बाकी का अभी तक पता नही चल पाया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में शुरु कर दी है।

बता दे कि तेज सिंह राजपूत भाजपा के दिग्गज नेताओं में से आते थे।वे सागर के देवरी से बीजेपी के उम्मीदवार भी रह चुके है। पिछले चुनाव में देवरी विधानसभा से पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के सामने राजपूत भाजपा प्रत्याशी थे।। लेकिन 2018 में कांग्रेस के हर्ष यादव से चुनाव हार गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews