MP: BJP विधायक ने सोनू से मांगी मदद, कांग्रेस बोली-‘इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ’

MP: BJP विधायक ने सोनू से मांगी मदद, कांग्रेस बोली-‘इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ’

भोपाल।

पूर्व मंत्री और बीजेपी के दिग्गज विधायक राजेन्द्र शुक्ल (Former minister and veteran BJP MLA Rajendra Shukla) ने लॉकडाउन (lockdown) के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में आए फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद (Film actor Sonu Sood) से मदद मांगी है।शुक्ल ने मध्य प्रदेश के लोगों को वापस लाने के लिए सोनू से मदद मांगी है और सोनू ने मदद के लिए हामी भी भर दी है। उन्होंने मजदूरों को सही सलामत एमपी(mp) भेजने का वादा किया है। इधर बीजेपी विधायक द्वारा शिवराज सरकार (shivraj sarkar) से मदद ना मांग कर सीधे सोनू से मदद मांगने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने सरकार के प्रवासी मजदूरों के वापस लाने के दावों पर सवाल खड़े किए है।

दरअसल, रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सोशल मीडिया के जरिये विंध्य क्षेत्र के निवासी जो अलग अलग जगहों पर फंसे हैं, उन्हे वापस लाने के लिए कैंपेन चला रहे हैं।इसी के चलते उन्होंने मुंबई में फंसे रीवा और सतना के निवासियों को वापस एमपी लाने के लिए सोनू सूद से मदद मांगी है। चुंकी सोनू ने हाल ही में कई मजदूरों को बसों के माध्यम से अलग अलग राज्यों में भेजा था। शुक्ल ने ट्वीट के जरिए सोनू से मदद मांगी है। इसके लिए शुक्ल ने सोनू को मजदूरों की लिस्ट भी भेजी है।

राजेन्द्र शुक्ल ने ट्वीट कर लिखा था, ‘सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं. कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें।इस पर सोनू सूद ने कहा -आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे, कभी मप्र आया तो पोहा जरुर खिलाना।

क्या कहा राजेन्द्र शुक्ल ने
सोनू सूद को ट्वीट करते हुए राजेन्द्र शुक्ल ने कहा- सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मध्यप्रदेश निवासी काफी दिनों से मुम्बई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने मे हमारी मदद करें। राजेन्द्र शुक्ल ने इस ट्वीट के साथ एक लिस्ट भी शेयर की है।

सोनू बोले-पोहा जरूर खिलाना
सोनू सोदू ने विधायक राजेंद्र शुक्ला को जवाब देते हुए लिखा कि सर, अब कोई भाई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना।

कांग्रेस ने कंसा तंज

वहीं, सोनू सूद से मदद की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने लिखा है कि आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व मंत्री भी रहा है। मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, सीएम/पीएम इन्हीं की पार्टी के हैं। महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं। थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।वही कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह के प्रवासियों को वापस लाने वाले आंकड़ों की पोल उनके बेहद करीबी बीजेपी विधायाक और उनकी सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने खुल दी है। पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा जिले से आते है उनके इलाके के कुछ प्रवासी मज़दूर मुम्बई फंसे हुए थे मगर सरकार से मदद मांगने की बजाय बीजेपी विधायक ने ट्विटर पर मज़दूरों की लिस्ट डालकर लिस्ट अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews