शाम को शिवराज के घर BJP विधायकों की दावत, उधर दिल्ली में बड़ी बैठक

शाम को शिवराज के घर BJP विधायकों की दावत, उधर दिल्ली में बड़ी बैठक

भोपाल। एमपी में 17 दिनों से चल रही खेल का अंत हो गया है। कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले हार मान ली है और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे , हाालांकि इस दौरान कोई नीतिगत फैसले नही लिए जाएंगे।इस घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में उत्साह है। इसी खुशी के चलते शिवराज ने पार्टी के सभी विधायकों को अपने घर दावत पर बुलाया है। इसे डिनर डिप्लोमेसी की तरह देखा जा रहा है।पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है । इलाके का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।कमलनाथ के इस्तीफा देते ही शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट भी आया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- सत्यमेव जयते

अब सवाल ये है कि अगला सीएम कौन होगा। बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव का कहना है कि अगले सीएम को लेकर कहा कि पार्टी हाईकमान जैसा निर्देश देगी, उसके हिसाब से ही फैसला होगा।वही दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर बैठकों का दौर जारी है। एमपी को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।

इससे पहले विधायकों की बैठक में भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रमुख भूमिका में थे। गुरुवार शाम को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज कुछ नेताओं के साथ सीहोर के हनुमान मंदिर में गए थे। वहीं, शर्मा ने कुछ विधायकों के साथ गणेश मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद शुक्रवार सुबह सभी विधायकों ने रिजॉर्ट के अंदर ही बने शिवजी के मंदिर में दर्शन किए। कुछ विधायकों ने जिम में पसीना बहाया तो कुछ ने योग किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews