MP Board: आज से चेक होंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, ये रहेंगे नियम, जल्द आएगा रिजल्ट!

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं-12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज शनिवार 5 मार्च 2022 से शुरू होने जा रहा है। पहले चरण के तहत 28 फरवरी तक हो चुकी दोनों परीक्षाओं की कापियां चेक की जाएंगी। पहले चरण में करीब 60 लाख कॉपियो का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर मार्च में होने वाले पेपरों की कापियां 16 मार्च से जांची जाएंगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया और मूल्यांकन होने के बाद उसके अंक तत्काल मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़े.. MP किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन डेट बढ़ी, जानें नियम

इस पूरी व्यवस्था के लिए स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) ने करीब 30000 शिक्षकों की नियुक्ति की है, जो करीब 1 करोड़ कॉपियां  दो चरणों में चेक करेंगे।कॉपियों के बंडल जिलों में पहुंच चुके है और इन कापियों को जांचने के लिए 20 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।   मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मंडल ने सबसे खराब और सबसे अच्छे अंक लाने विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के साथ कक्षा 12वीं की कॉपियां बड़ी सावधानी और सघनता से चेक करने के निर्देश दिए गए है।वही माशिमं ने मूल्याकंन कार्य में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत कॉपियों का मूल्यांकन होने के बाद उसके अंक तत्काल मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: 1200 से ज्यादा अलग अलग पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिए है कि ऐसे विद्यार्थी जिन्हें एक नंबर भी न मिला हो या जिनके नंबर 90 फीसद से अधिक हों, उनकी कापियां दोबारा जांची जाएगी। वही एक या दो अंक से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ।सभी कॉपियों के चेक होने के बाद रिजल्ट तैयार होगा और जारी किया जाएगा। इस संबंंध में बोर्ड ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  संभावना जताई जा रही है कि मई से पहले  10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कॉपियां चेक के ये रहेंगे नियम

  • मूल्यांकन केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करने के बाद शिक्षक को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और जांच आदर्श उत्तर के अनुसार विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर मिलेंगे।
  • मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा।मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
  • मूल्यांकन के बाद मूल्यांकनकर्ता को तत्काल कापी के नंबर मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे।
  • गोपनीयता के लिए मूल्यांकनकर्ता को मोबाइल केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • मूल्यांकनकर्ताओं को 10वीं की प्रति कापी जांचने पर 12 रुपये और 12वीं के लिए 13 रुपये के साथ प्रतिदिन आने-जाने का भत्ता दिया जाएगा।
  • एक शिक्षक को प्रतिदिन न्यूनतम 30 व अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए दी जाएंगी।मूल्यांकन केन्द्रों पर सख्ती रहेंगी।मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews