MP Board: 12वीं के छात्रों की विशेष परीक्षा 17 अगस्त से, टाइम टेबल जारी

MP Board: 12वीं के छात्रों की विशेष परीक्षा 17 अगस्त से, टाइम टेबल जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बाहरवीं परीक्षा में कोरोना संकट के कारण कई छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उनके लिए शेष बची परीक्षाओं की विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 17 अगस्त से शुरु होगी। विशेष परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल घोषित कर दिया है।

मंडल के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचाना होना अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षाएं 17 अगस्त से 21 अगस्त तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होंगी. विषय वार समय सारणी बोर्ड ने जारी कर दी है|

परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। ये परीक्षाएं एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तक होंगी। छात्रों को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। 10.45 बजे के बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews