MP Board 12th 2020: परीक्षा से पहले 12वीं के छात्रों को एक और बड़ी राहत

CBSE

भोपाल।
कोरोना संकटकाल (corona crisis) के बीच 9 जून से शुरु होने वाली 12वीं की परीक्षाओं(exams)से पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है।मण्डल द्वारा छात्र हित में निर्णय लिया गया है कि यदि कोई छात्र जिला परिवर्तन के कारण या किसी अन्य कारण से प्रवेश-पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर कराने में असमर्थ है, तब भी छात्र को परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यार्थी इस कारण से परीक्षा से वंचित न रहे।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के संशोधित तिथि एवं जिला परिवर्तन/केन्द्र परिवर्तन से संबंधित प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल(Board of Secondary Education) द्वारा ऑनलाइन जारी किये गये हैं। संबंधित संस्था/छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल (Mponline portal) एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड(Admit card download) कर सकते हैं। ऑनलाइन उपलब्ध कराये गये प्रवेश-पत्रों में संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा(Principal’s signature and Padmudra) का प्रावधान है।

परिवार में किसी को कोरोना तो नही दें सकेंगे परीक्षा

जारी निर्देश के अनुसार, अगर उनके परिवार के किसी सदस्य को कोरोना है या फिर परिवार का कोई सदस्य क्वारेंटाइन है तो ऐसे परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। परीक्षा केंद्र में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एमपी बोर्ड ने ऐसे निर्देश दिए हैं। वही मंडल द्वारा जारी दिशा निर्देशाों के अनुसार, प्रदेश भर में हर परीक्षा केंद्र पर एक आइसोलेशन रूम (Isolation room) तैयार करवाया जा रहा है, ताकी किसी छात्र को सर्दी-खांसी या बुखार हो तो उसे आइसोलेशन रूम में बैठाकर परीक्षा दिलाई जा सके। कक्षा 12वीं की परीक्षा में सर्दी, खांसी और हल्के बुखार वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा न छूटे इसके लिए एमपी बोर्ड ने आइसोलेशन रूम (यानी रिजर्व रूम )बनाने की तैयारी की है। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान जिस भी परीक्षार्थी का तापमान (Temperature) तय मानकों से ज्यादा रहेगा उन्हें अलग से आइसोलेशन रूम में बैठाकर परीक्षा दिलवाई जाएगी। इतना ही नही परीक्षा में शामिल सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य अमले की भी नियमित रूप से स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है

एक घंटे पहले पहुंचना होगा
12वीं के परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले ही सेंटर पहुंचना होगा। यहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना को लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी को दूर-दूर बैठाया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन न करने पर भी दे सकेंगे परीक्षा
यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाया है, तो ऐसे छात्र को जिला शिक्षा अधिकारी छात्र के आवेदन पर ही परीक्षा में शामिल कर सकेंगे तथा इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा मण्डल को देंगे। मण्डल ने यह सुविधा इसलिये दी है कि कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रहे।

सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पूरा पालन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिये जिले में (सम्पूर्ण केन्द्र परिवर्तन को छोड़कर) निर्धारित उप केन्द्र पर शामिल छात्रों के प्रवेश-पत्र मूल परीक्षा केन्द्र के नाम से ही जारी किये गये हैं। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्ष छात्रों को उप केन्द्र की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जिन जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिये सम्पूर्ण केन्द्र परिवर्तन किये गये हैं, उन छात्रों के प्रवेश-पत्र नवीन शिक्षा केन्द्र अंकित कर जारी किये गये हैं।

कोरोना वाले क्षेत्रों में खास सावधानी
जहां कोरोना ज्यादा फैला है, मरीजों की संख्या अधिक है वहां अधिक सावधानी रखी जा रही है। खास करके रेड जोन वाले इलाकों में कडी निगरानी रखी जा रही है।इसके अलावा परीक्षा केंद्रों (Examination Centers) पर स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात होंगे। कंटेनमेंट क्षेत्र (Containment Area) में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में बने आठ परीक्षा केंद्रों को बदलकर उनके स्थान पर निजी स्कूल व कॉलेजों (Private Schools & Colleges) में नए परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस या अन्य वाहन का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा कंटेनमेंट क्षेत्र के छात्रों को परीक्षा केंद्र में एक अलग कक्ष में बैठाया जाएगा।

बता दे कि एमपी बोर्ड की 12वी की कुछ पेपर की परीक्षा अभी बची हुई थी। ये परीक्षा अब दो महीने से भी ज्यादा समय तक जारी लॉकडाउन के कारण नहीं हो सके थे। अब ये परीक्षा 9 जून से शुरू हो रही है। एमपी बोर्ड के अनुसार इन परीक्षाओं का संचालन 16 जून तक होगा। ऐसे में अगर आप भी एमपी बोर्ड के छात्र हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews