MP Board 12th Result : कहां-किसने किया टॉप, देखिये पूरी लिस्ट

MP Board 12th Result : कहां-किसने किया टॉप, देखिये पूरी लिस्ट

भोपाल| मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (MP Board 12th Result) जारी हो गया है। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है| कला विषय में रीवा जिले की खुशी सिंह ने 486 नंबर के साथ टॉप किया है। उन्होंने 97.2% अंक पाए। इसी के साथ विज्ञान-गणित समूह में मंदसौर की प्रिया ने 495 अंक और कामर्स में नीमच के मुफद्दल ने 487 अंक लाते हुए पहला स्थान बनाया। कृषि संकाय में शिवपुरी के गौरव ओझा और पन्ना के सत्यम लोधी 483 अंकों के साथ टॉपर रहे| वहीं ललित कला संकाय, गृह विज्ञान में छतरपुर की शुभांशी मिश्रा ने 444 अंकों के साथ टॉपर रहीं| जीव विज्ञान संकाय में शिवपुरी की अनुष्का गुप्ता 490 अंकों के साथ टॉपर रहीं

लड़कियों ने फिर मारी बाजी
इस बार 68.81% रेगुलर और 28.70% प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 72.37% रहा था। इस बार 3.56% कम स्टूडेंट पास हुए। छात्राएं 73.40% पास हुईं जबकि 64.66% छात्र सफल रहे।

Topper List

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews