
MP Board of Secondary Education
MP Board, MP Board 2023 : एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 9वी के छात्रों के ऑनलाइन नामांकन पर विशेष सूचना जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की सूचना के तहत सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी की गई सूचना के तहत कक्षा 9वी के छात्रों को ऑनलाइन नामांकन आवेदन पत्र भरने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जिसमें आवेदन पत्र भरने के अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश पत्र 28 जून 2023 और 27 दिसंबर 2023 के अनुसार यह नोटिस जारी किया गया हैं।
जारी निर्देश के तहत समग्र आईडी की जानकारी में संशोधन करने में आ रही समस्या के कारण आवेदन पत्र भरने में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जारी किए गए दिशा निर्देश के तहत :
- सभी छात्र का नामांकन आवेदन पत्र भरते समय संबंधित क्षेत्र की समग्र आईडी अंकित करना अनिवार्य होगा।
- कक्षा नौवीं के छात्र छात्रों का एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर समग्र आईडी अंकित करते ही समग्र आईडी में दर्ज छात्राओं के संबंधित जानकारी (जैसे छात्र के नाम पिता के नाम, माता के नाम, जन्म तिथि आदि स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी)। प्रदर्शित जानकारी सही होने की स्थिति में सीधी नामांकन आवेदन पत्र भरे जाएंगे और समग्र की आईडी की जानकारी में भिन्नता होने पर संस्था अभिलेख के अनुसार छात्रों की जानकारी में सुधार संशोधन कर नामांकन आवेदन पत्र भरे जाएंगे।
- यदि छात्र की समग्र आईडी की जानकारी संस्था अभिलेख से भिन्न है तो भिन्न वाले भाग की जानकारी समग्र डेटाबेस में साझा की जाएगी लेकिन नामांकन आवेदन पत्र संशोधित जानकारी के आधार पर ही भरे जाएंगे।
- कक्षा 9वी 10वीं 11वीं और 12वीं के नवीन नामांकित हो रहे परीक्षार्थियों के लिए समग्र आईडी अंकित करने पर समग्र डेटाबेस में दर्ज जानकारी फार्म में ऑटोफिल होकर प्रदर्शित होगी। यदि जानकारी में संशोधन की अनुमति होगी लेकिन संशोधन की स्थिति में होने वाली त्रुटि की जानकारी दर्ज की जाएगी।
- समग्र आईडी में उल्लेखित जन्मतिथि में संशोधन किए जाने की स्थिति में संस्था स्कॉलर पंजी की प्राचार्य द्वारा पंजी की प्राचार्य द्वारा प्रमाणित प्रति पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
- कक्षा नौवीं के छात्रों के नामांकन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर ही निर्धारित रहेगी।
दिए गए दिशा निर्देश के तहत स्कूल प्राचार्य और स्कूल कक्षा 9वीं में छात्रों के ऑनलाइन नामांकन आवेदन के संबंध में छात्रों के नामांकन का कार्य पूरा कर सकेंगे।


