MP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, 70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। संभावना है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
result

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के 16 लाख छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। केंद्रों पर CCTV कैमरों की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से जारी है। बोर्ड परीक्षार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं में से अबतक 70 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी है। मूल्यांकन का अंतिम चरण 23 मार्च 2026 से शुरू होने का अनुमान है

वहीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 7 से 25 मई 2026 के बीच आयोजित की जानी है, ऐसे में संभावना है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 6 मई 2026 को नतीजे घोषित किए थे।

10 फरवरी से 7 मार्च में हुई थी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। मंडल ने इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए 22 फरवरी से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया है। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए पूरे राज्य में करीब 18,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस वर्ष शिक्षकों को प्रतिदिन 45 से 60 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।

MP Board 10th-12th Exam: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सुविधा और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews