MP Board : जनरल प्रमोशन के बाद 10वीं के छात्रों को एक और बड़ी राहत

MP Board

भोपाल।

एमपी बोर्ड (MP Board) के दसवीं के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। माशिमं द्वारा रिजल्ट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत छात्रों को बेस्ट ऑफ 5 के बजाय बेस्ट ऑफ 4 के आधार पर पास किया जाएगा।वैसे हर साल प्रदेश के करीब 1 लाख विद्यार्थी को बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन जनरल प्रमोशन देने के चलते इस बार इसका लाभ किसी को नही मिलेगा हालांकि बेस्ट ऑफ 4 से छात्रों को रिजल्ट में काफी हद तक मदद मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। मंडल के इस फैसले के बाद छात्रों में खुशी की लहर है।

दरअसल,कोरोना के चलते प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj sarkar)ने दसवीं के छात्रों को बचे हुए दो पेपर को निरस्त कर जनरल प्रमोशन(general promotion) देने का ऐलान किया है, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा रिजल्ट की तैयारी की जा रही है। अभी तक विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना(best of five schems) के तहत पास किया जाता था, लेकिन जनरल प्रमोशन के चलते इस बार इस योजना का लाभ नही मिलेगा, हालांकि रिजल्ट का प्रतिशत कम ना हो इसके लिए मंडल द्वारा ”बेस्ट ऑफ फोर” पर विचार किया जा रहा है।इस योजना के तहत अगर कोई छात्र सिर्फ तीन विषयों में ही पास है और एक विषय में फेल हो रहा है तो फिर ऐसे छात्र को तीन विषयों के नंबर के आधार पर चौथे विषय में पासिंग मार्क्स दिए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पास होने की संभावना रहेगी। जिन विषयों के पेपर नहीं हुए। उनमें मार्कशीट पर विषय के सामने सिर्फ पास लिखा जाएगा।

बता दे कि बेस्ट ऑफ 5 योजना शिक्षण सत्र 2017-18 में लागू हुई थी। इसके तहत 10वीं में छह विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी एक पेपर में फेल हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा। लेकिन इस बार जनरल प्रमोशन दिए जाने के चलते इस योजना में बड़ा बदलाव किया गया है , जिसके तहत इस बार चार विषयों को आधार बनाया जाएगा और छात्रों को लाभ दिया जाएगा। इस बार करीब 11 लाख विद्यार्थी 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews