MP Board Exam : 10वीं- 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में ये निर्देश जारी, स्कूलों को ऑनलाइन भेजने होंगे अंक

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 10th-12th Exam 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है।एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नियमित छात्रों और स्वाध्यायी छात्रों की  प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। इसके तहत सभी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 20 मार्च तक कराने के संबंध में स्कूलों को निर्देश दिए गए है।

मार्च में कराना होगा प्रायोगिक परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक, इस बार मंडल ने दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर  नियमित और स्वाध्यायी छात्रों के लिए अलग-अलग शेड्यूल रखा गया है।  कक्षा दसवीं-बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 से 20 मार्च के बीच कराया जाना है और फिर स्कूलों को सभी छात्र-छात्राओं के अंक 25 मार्च तक ऑनलाइन भेजना होगा ।वही स्वाध्यायी विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच केंद्रों पर आयोजित की जानी है। इनके अंकों को 10 मार्च तक एमपी ऑनलाइन से भिजवाना होगा।

बोर्ड ने दिए स्कूलों को ये निर्देश

नियमित छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, वही स्वाध्यायी विद्यार्थियों की मुख्य और प्रायोगिक परीक्षा साथ-साथ  केंद्रों पर आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी संस्थानों को छात्रों के प्रायोगिक परीक्षाओं में आए अंकों को एमपी ऑनलाइन भेजना होगा। प्रायोगिक परीक्षाओं के संबंध में प्रत्येक जिले में स्कूलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी मूल्यामंकर्ताओं को बुलाने के भी निर्देश दिए है।

कब होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

  • बता दे कि इस बार लोकसभा चुनाव के चलते 10वीं एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी 2024 तक चलेंगी।
  • बारहवीं के एग्जाम 6 फरवरी के दिन शुरू होंगे और 5 मार्च 2024 तक चलेंगे।सभी पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच होंगे ।
  • दसवीं की परीक्षा के पहले दिन हिंदी का एग्जाम होगा और आखिरी दिन एनक्यूएसएफ और एआई के पेपर होंगे।
  • बारहवीं की परीक्षा के पहले दिन हिंदी का एग्जाम होगा और आखिरी दिन छात्र उर्दू और मराठी के पेपर देंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews