MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, दिशा-निर्देश जारी, नियमों का पालन होगा अनिवार्य

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board, MPBSE,MPBSE Exam : एमपी बोर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा जबकि परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी पर कार्रवाई के लिए फिलहाल सजा तय नहीं की गई है।

यह होंगे नियम

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कोई भी कर्मचारी मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर नहीं जा सकेंगे। दरअसल हर साल होने वाले प्रश्न पत्र लीक से निपटने के लिए यह तैयारी की गई है।

ऐसे में छात्र सहित कर्मचारियों के मोबाइल मुख्य द्वार पर ही जमा करवा लिए जाएंगे। यदि कोई भी मोबाइल के साथ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सजा का भी प्रावधान तय किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा यह व्यवस्था हर साल होने वाले प्रश्न पत्र लिख से निपटने के लिए की गई है। इसके तहत यदि मोबाइल से प्रश्नपत्र लीक करने का मामला सामने आता है तो 10 लाख रुपए जुर्माना यह 10 साल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। इसके लिए प्रावधान किए जा रहे हैं।

माशिमं के उपाध्यक्ष का बयान

माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष रमा मिश्रा के मुताबिक पिछले साल प्रश्नपत्र लीक होने के मामले मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने का मामला सामने आया था। ऐसे में परीक्षा केंद्र के बाहर ही मोबाइल जमा किए जाएंगे। नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई फिलहाल तय नहीं की गई है। हालांकि परीक्षा को लेकर निर्णय बोर्ड की कार्यपालिका समिति की बैठक में लिया गया माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश मंडल की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं।

इतना ही नहीं पुलिस थाने से लेकर परीक्षा कक्षा तक प्रश्नपत्र खोलने या मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल होने का मामला सामने आ चुका है। ऐसे में कलेक्टर प्रतिनिधि की निगरानी में केंद्र अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में क्वेश्चन पेपर का बंडल खोला जाएगा। इसके बाद छात्रों के बीच इसे वितरित किया जाएगा। आगे की बैठक में नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews