मध्य प्रदेश के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये रहेंगे नियम

mp school

सांकेतिक तस्वीर

MP School/MP Board Exam : मध्य प्रदेश के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा कक्षा 9, 10 एवं कक्षा 11, 12 अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी गई है।

दिसंबर में आयोजित की जाएगी परीक्षाएं

इसके तहत 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 6 से 16 दिसंबर के बीच होंगी और 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 से 16 दिसंबर के बीच होंगी।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 9वीं और10वीं की परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक और 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

छात्रों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र

छात्रों को 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। तय समय से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। यह परीक्षा नवंबर तक के पाठ्यक्रम और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के आधार पर आयोजित की जाएगी।  यह टाइम टेबल सभी स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर चिपकाए जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews