MP Board : 9वीं-11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर जांची जाएंगी कॉपिया, जानें 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर अपडेट

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 9th-11th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस बार 9वीं और 11वीं की उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर जांची जाएंगी ।इसके लिए प्रत्येक जिले में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

खास बात ये है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समन्वयक केंद्रों पर होगा, ताकि पारदर्शिता बरती जाए।इतना हीं नहीं संकुल केंद्रों को भी मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। वर्तमान में जिन विषयों के पेपर हो चुके है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर सीधे मूल्यांकन केंद्र भेजा गया है और उन शिक्षकों को भी मूल्यांकन केंद्र बुलाया है।

MP Board : 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट का नया फार्मूला

  1. एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।  कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा का रिजल्ट बनाने के लिए नया फार्मूला अप्लाई किया है।इसके तहत कक्षा 10 के प्रत्येक पेपर में थ्योरी के 75 नंबर मिलेंगे और इंटरनल के 25 नंबर रहेंगे।
  2. फिजिक्स, कैमेस्ट्री और बायो विषयों में 15 अंक प्रायोगिक वर्क के दिए जाएंगे। ऐसे ही अन्य विषयों में प्रोजेक्ट वर्क के 15 अंक दिए जाएंगे। तिमाही और छह माही परीक्षा के भी ढाई-ढाई अंक वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े जाएंगे। वही खेल, संगीत, पेंटिंग सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोई उपलब्धि हासिल की है, तो उसके पांच अंक अलग से दिए जाएंगे।
  3. हायर सेकेंडरी में प्रायोगिक और सामान्य विषयों के लिए फार्मूला अलग है। इसमें सामान्य विषयों में 80 और प्रोजेक्ट वर्क के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। जबकि प्रायोगिक विषयों में सैद्धांतिक पेपर 70 अंक का होगा और प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इस दिन जारी हो सकते है 10वीं-12वीं के नतीजे

खास बात ये है कि इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में पांच अंक, हिंदी में एक अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में दो अंक बोनस मिलेंगे। ये बोनस अंक पाठ्यक्रम और ब्लू प्रिंट से बाहर से पूछे गए प्रश्नों पर दिए जाएंगे।संभावना है कि इस बार अप्रैल के आखिरी में या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। तीनों स्ट्रीम कला, वाणिज्य और विज्ञान के लिए एक साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। खबर है कि पहले 12वींं का रिजल्ट जारी होगा और फिर 10वीं के नतीजे आएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews