MP BOARD:10वीं के छात्रों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

mp

भोपाल।

एमपी बोर्ड(mp board) के दसवीं(10th) के छात्रों (students)के लिए बुरी खबर है। भले ही प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj sarkar)ने बचे हुए दो पेपर को निरस्त कर जनरल प्रमोशन(general promotion) देने का ऐलान किया है लेकिन इससे विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना(best of five schems) का लाभ नहीं मिलेगा। हर साल प्रदेश के करीब 1 लाख विद्यार्थी को बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार इसका लाभ किसी को नही मिलेगा।

दरअसल, मंडल ने 2016-17 की बोर्ड परीक्षा से इस योजना को लागू किया था। इसके तहत 10वीं में छह विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी एक पेपर में फेल हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा।लेकिन कोरोना संकट काल के चलते 21 मार्च को सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई गईं थी, जिसमें करीब साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल होने थे और शासन ने बचे दो पेपरों में सभी को पास करने की घोषणा की है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ मिलना संभव नही।खास बात ये है कि अधिकतर विद्यार्थी गणित या विज्ञान विषय में फेल होते थे, जिन्हें बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार जनरल प्रमोशन मिलने के चलते इसका लाभ मिलना संभव नही।

बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज ने ऐलान किया था कि 21 मार्च से दसवीं के स्थगित पेपर को लेकर फैसला लिया गया है कि अब स्थगित पेपर नहीं लिए जाएंगे. जो पेपर बाकी रह गए हैं उनकी परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी। दसवीं के जो पेपर हो चुके हैं उन्हीं पेपर की परफॉर्मेंस यानी नंबर के आधार पर बाकी के पेपर में नंबर दिए जाएंगे और रिजल्ट उनके नंबर के आधार पर तैयार किया जाएगा, जो पेपर नहीं हो सके हैं उनके आगे पास लिखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews