MP Board: 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर ताजा अपडेट, इस आधार पर होगा तैयार, जानें कब होगा जारी?

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है,  ऐसे में संभावना जताई जा रही है एमपी बोर्ड द्वारा  अगले हफ्ते कभी भी 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।बोर्ड जल्द ही 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट देख पाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP : 1 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा योजना का लाभ, पात्र को मिलेगा 2.5 लाख रुपए का अनुदान

MP Board द्वारा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 हुई थी, जिसमें 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। वही 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हुआ था, जो की पूरा हो चुका है और अब मंडल रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। इसमें लगभग एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा। इस आधार पर नतीजे 25 अप्रैल या उसके बाद करीब 12 बजे रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

खबर है कि मंडल द्वारा जल्द ही 12वीं के तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स परिणाम के नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिजल्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जारी किया जाएगा।  रिजल्ट जारी करने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री की तरफ से तारीखों का एलान किया जाएगा,  ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

यह भी पढ़े.. लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सरपंच को हटाया, 5 रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त, 7 निलंबित, 92 को नोटिस जारी

आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है।खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे।वही हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे, किसी भी किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews