MP Board : सभी हाईस्कूल व हायर सैकेंडरी स्कूलों के समय में परिवर्तन, ये रहेगा नया समय

school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित प्रदेश में सभी सरकारी हाईस्कूल एवं हायर सैकेंडरी स्कूल (high school and higher secondary schools) अब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगेंगे। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले ये स्कूल सुबह 10.30 से शाम 4.30 तक लग रहे थे।

अब सभी स्कूल हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी 6 की बजाय 8 घंटे तक लगेंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में कोविड-19 संक्रमण के कारण विद्यालयों में नियमित कक्षाएं नहीं लग सकी हैं। अब वार्षिक परीक्षाएं नजदीक है और इस दौरान विद्यार्थियों को हुए नुकसान की भरपाई के साथ कोर्स पूरा कराना है। इसीलिए अब तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी हाई स्कूल व हायर सैकेंडरी स्कूल सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लगेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews