MP Board exam 2020: कोरोना के चलते दिव्यांगों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

MP Board exam 2020: कोरोना के चलते दिव्यांगों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

भोपाल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लॉकडाउन के चलते मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिव्यांगों के लिए होने वाली अपनी सभी बोर्ड परीक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले माशिमं 10 वीं और 12 बोर्ड की सामान्य परीक्षाएं भी स्थगित कर चुका है। कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी आगे बढ़ा दिया गया है।

आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश में हाई स्कूल और हाई सेकेण्डरी की व्यावसायिक पाठ्यक्रम, नियमित और स्वाध्यायी सामान्य एवं दृष्टिहीन मूकबघिर (दिव्यांग) छात्रों की 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली सभी परिक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा 14 अप्रैल तक घोषित किए गए लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा के साथ-साथ 1 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाले मूल्यांकन कार्य भी आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। अब लॉक डाउन के बाद परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी होगा। साथ ही 15अप्रैल के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं और कॉपी चैकिंग की नई तारीख घोषित होने की उम्मीद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews