MP Board 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, 3 मार्च से दूसरा चरण, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे?

Mp Board :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा के साथ-साथ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। मंडल की मार्च के अंतिम सप्ताह तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर मई के पहले सप्ताह तक नतीजे घोषित करने की तैयारी है।
jac Board Exam

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से जारी है। 10वीं परीक्षाएं 6 मार्च और  12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया है। मंडल ने इस बार रिजल्ट जल्दी घोषित करने के लिए परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन का कार्य भी शुरू कर दिया है।

3 मार्च को शुरू होगा उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का दूसरा चरण

22 फरवरी से पहले चरण का उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें करीब 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का लक्ष्य रखा गया है। 3 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होगा। मंडल का लक्ष्य है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करना है, ताकी जल्द नतीजे घोषित किए जा सके। संभावना है कि अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते तक मंडल द्वारा नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

मोबाइल एप से शिक्षकों की उपस्थिति

  • 22 फरवरी से शुरू हुए पहले चरण में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, इतिहास, कृषि और विज्ञान विषयों की कॉपियों की जांच की जा रही है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां जांची जा रही हैं। वहीं तीन मार्च से शुरु होने वाले दूसरे चरण में अन्य विषयों की कॉपियों जांची जाएंगी।
  • शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज होने के बाद ही उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी। निरीक्षण दल भी एप आधारित डाटा से मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेंगे। इस वर्ष शिक्षकों को प्रतिदिन 45 से 60 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पास होने के लिए 33 अंक जरूरी

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। पिछले वर्ष 2025 में बोर्ड ने 6 मई को नतीजे घोषित किए थे, लेकिन इस बार जल्द जारी करने की तैयारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews