MP Board Exam : जिस परीक्षा केंद्र में नहीं होगी ये सुविधा वहां नहीं होंगे एक्जाम, एमपी बोर्ड ने जारी किये निर्देश

MP Board

MP Board of Secondary Education

Madhya Pradesh Board of Secondary Education Bhopal : मप्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2024 से शुरू होंगी, इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है, इस बीच एमपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के विषय में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि जिन परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे वहां परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जायेंगी।

माशिमं ने जिलों को भेजी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा सुझाये गए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट उन्हें भेज दी है, बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि अभी से परीक्षा केंद्र बनाये जाने विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया जाये वहां सीसीटीवी कैनरा आवश्यक रूप से होना चाहिए , यदि कैमरा नहीं है तो लगवाया जाये और यदि ख़राब है तो उसे ठीक कराया जाये।

सीसीटीवी कैमरों को लेकर बोर्ड ने दिए आवश्यक निर्देश 

बोर्ड ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या उनके एंगल का निरीक्षण किया जाये और ये सब करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाये, बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होगा वहां परीक्षा नहीं करवाई जाएगी, यानि इस बार उसे एक्जाम सेंटर नहीं बनाया जायेगा।

पिछली बार बोर्ड परीक्षाओं में हुई थी किरकिरी 

आपको बता दें कि पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में 10वी और 12वीं परीक्षाओं के करीब 16 पेपर वायरल हुए थे इसलिए इसबार खास सावधानी बरती जा रही है, सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों के लिए सीसीटीवी जरूरी कर दिया गया है, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा का कहना है कि सुरक्षा की द्रष्टि से ये कदम उठाया जा रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews