
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं और 12वीं की (10th 12th Board Exam) की बोर्ड परीक्षाओं से पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education-MP Board) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है।MP Board ने कोरोना (Coronavirus) संकटकाल के चलते छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 जारी किया गया है।इससे छात्र (Student) बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में शंकाओं का उचित तरीके से निराकरण और समाधान पा सकेंगे।
यह भी पढ़े.. College 2021 : MP के कॉलेज छात्रों के लिए एक और खुशखबरी, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए मंडल हेल्पलाइन सेवा एक अप्रैल से संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों (Teacher) को टोल फ्री दूरभाष क्रमांक 18002330175 पर परीक्षाओं एवं मंडल से संबंधित अन्य जानकारियां प्रदान की जाएंगी। हेल्पलाइन (Helpline) सेवा के माध्यम से प्रदेश के हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चालू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2021 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। सहायता प्रकोष्ठ की टीम उनकी पूरी मदद की जाएगी।
यह भी पढ़े… MP: कक्षा 1 से 8वीं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कलेक्टरों को निर्देश जारी
बता दे कि भोपाल की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 01 मई से 21 मई 2021 तक संचालित होगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 15 मई 2021 तक और 12वीं की परीक्षा 1 मई 2021 से शुरू होकर 18 मई 2021 चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक होगा। छात्रों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
MP Board के 10वीं के छात्रों के लिए Time Table
30 अप्रैल- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय एवं तृतय भाषा सामान्य
01 मई – एनएसक्यूएफ (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय
03 मई- सामाजिक विज्ञान
04 मई- विशिष्ट भाषा-उर्दू,तृतीय भाषा सामान्य
05 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य
06 मई- तृतीय भाषा सामान्य मराठी,गुजराती,पंजाबी,दिल्ली।
08 मई- विज्ञान
11 मई- विशिष्ट भाषा अंग्रेजी, द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
19 मई- गणित
MP Board के 12वीं के छात्रों के लिए Time Table
परीक्षा समय- सुबह 8 बजे से 11 बजे
01 मई- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी
03 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय भाषा सामान्य संस्कृत
04 मई-फिजिक्स, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेंड
05 मई- विशिष्ट भाषा ऊर्दू, द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
08 मई- नेशनल स्क्रिल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय
10 मई- भूगोल, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
11 मई- बायोटेक्नोलॉजी
12 मई-समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होमसाइंस, इनवायरमेंट एजुकेशन एड। रूलर डेवलपमेंट,ड्राइंग एडं डिजाइन
13 मई- कैमिस्ट्री, इतिहास, व्यावसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
17 मई- मेथमेटिक्स
18 मई -राजनीति शास्त्र
20 मई- बायलॉजी
21 मई- इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

