MP Board : कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, पुन: परीक्षाओं के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, जानें अन्य डिटेल्स

mp board mpbse

MP Board 5th-8th Class Result : मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न का पुन: परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को घोषित पुन: परीक्षा परिणाम के अनुसार इन परीक्षाओं में शामिल 4,59,729 विद्यार्थियों में से 3,61,161 विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। जिनमें से कक्षा 5वीं के शामिल 2,06,487 विद्यार्थियों में से 1,66,750 विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वीं के शामिल 2,53,242 विद्यार्थियों में से 1,94,411 विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

24 लाख छात्र हुए थे शामिल

ऑनलाइन परिणाम घोषित करते हुए संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र धनराजू एस ने बताया कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने की ओर आगे बढ़ने के लिए कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ ली गई हैं। हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उल्‍लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम निम्‍न लिंक्स पर देख सकते हैं-

https://rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx

http://rskmp1.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews