MP Board : मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब 30 सितंबर तक होंगे एडमिशन

MP board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश तिथि आगे बढ़ा दी है| एमपी बोर्ड से संबद्धता प्राप्त संस्थाओं में नियमित विद्यार्थियों (Students) के प्रवेश की तिथि (Admission Last Date) बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है। सोमवार को मंडल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त स्कूल अपने विद्यालय में 30​ सितंबर 2020 तक नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर सकते है। कोरोना के चलते मंडल ने पहले इन स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए 12 अगस्त की तारीख रखी थी। केंद्र सरकार के 30 सितंबर तक स्कूल बंद करने की नई गाईड लाइन जारी की है। ऐसे में अब मंडल ने भी इसमें बदलाव किया।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में 12 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश पारित किये गये थे। बाद में उच्च न्यायालय द्वारा 27 अगस्त को पारित आदेश के अनुक्रम में मंडल द्वारा नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews