MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, ये रहेंगे नियम, आज फॉर्म भरने की लास्ट डेट

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है।बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं-12वीं के एग्जाम फॉर्म (MP Board 10th-12th Exam Form 2022) की आज  6 फरवरी 2022 लास्ट डेट है।  इसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य शुल्क 900 रुपए के साथ लेट फीस देनी होगी।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते है।

यह भी पढ़े.. MP News: HC के निर्णय के बाद इन कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, राज्य शासन से मांगे गए जवाब

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board MPBSE) से संबद्ध प्रदेश के सभी विद्यालयों की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इच्छुक सभी विद्यार्थी 6 फरवरी 2022 तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए निर्धारित शुल्क 900 रुपये और विलंब शुल्क 10 हज़ार रुपये निर्धारित किया है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

MP Board परीक्षा के प्रमुख बिन्दु-

  • 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी।सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।
  • नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।2021-22 में इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
  • अब 10वीं 12वीं की परीक्षा में 40% अंक ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए छात्र MP Board MPBSE की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑफलाइन होने वाली इन परीक्षाओं में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
  • शासन के आदेशानुसार जो छात्र कोरोना संक्रमित हैं या परीक्षा के दौरान संक्रमण का शिकार होते हैं, ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • इन छात्रों को अलग परीक्षा के लिए पहले आवेदन देना होगा।
  • परीक्षा हाल में भी दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया है, इसके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 4000 केंद्र बनाए गए हैं।उन स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, जिनमें कक्षों की संख्या अधिक हो।
  • परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
  • परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र को सर्दी-जुकाम व बुखार आता है तो ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में अलग से आइसोलेशन वार्ड भी बनाया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews