MP Board: 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर, नया ब्लू प्रिंट जारी, देखें यहां

mp board MPBSE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education ) के 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है।  हायर सेकेंडरी परीक्षा सत्र 2021-22 की कक्षा 11वीं और 12वीं के रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय की प्रायोगिक परीक्षा (MPBSE Practical Exam) के लिए संशोधित ब्लूप्रिंट जारी किया गया है।छात्र-छात्राएं ब्लूप्रिंट की विस्तृत जानकारी के लिए www.mbbse.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़े.. बोले सीएम शिवराज- स्व-सहायता समूह के माध्यम से बदलेंगे MP, आमजन को मिलेगा लाभ और सुशासन

नए ब्लू प्रिंट के तहत- कक्षा 11वीं और 12वीं की रसायन विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा कुल 30 अंकों की होगी, जिसमें 8 अंक आयतनमितीय विश्लेषण, 8 अंक का कार्बनिक मिश्रण का विश्लेषण के टॉपिक, 4 अंक कार्बनिक रसायन के लिए 4 अंक, प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) के लिए 04, अंक वार्षिक प्रयोगों की अभिलेख पुस्तिका और 02 अंक मौखिक (Viva Voce )पर आधारित होंगे।

MP Board 10th-12th Exam Schedule

  • 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी।
  • सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।
  • नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।
  • 2021-22 में इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, वहीं 2020-21 में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 17 लाख 32 हजार थी।
  •  10वीं 12वीं की परीक्षा में 40% अंक ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए छात्र MP Board MPBSE की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews