MP Board Result : सीएम मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश में शिक्षा में किए बदलावों का असर रिजल्ट में देखने को मिला, 10 मई को महाराष्ट्र के साथ शुरु होगी ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शिक्षा व्यवस्था में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। उन शिक्षकों को जिन्हें गैर-शिक्षण कार्यों में लगाया गया था उन्हें उनके मूल कार्य शिक्षण में लगाया गया। इसके अलावा, स्कूलों में बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस साल से छात्रों को स्कूल सत्र की शुरुआत से पहले ही ड्रेस और किताबें मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 09 मई को तीन दिवसीय जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ

MP Board Result : आज मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम 2024-25 की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परीक्षाफल की घोषणा की और इस बार के परिणामों में खास बदलावों के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ ये भी कहा कि जो विद्यार्थी आज असफल रहे, उन्हें निराश नहीं होना है। सीएम ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असफल विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा और जो विद्यार्थी अपना स्कोर बढ़ाना चाहते है वह भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते है।

हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव  सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है, जो यह साबित करता है कि सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं हैं।” उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सीएम ने बताया कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य पर केंद्रित किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव परिणामों में दिखा है। इसके अलावा, स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। सीएम ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले ही छात्रों को ड्रेस और किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी, जो पहले सत्र के दौरान या बाद में दी जाती थीं। यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

महाराष्ट्र के साथ शुरु होगी नदी जोड़ो परियोजना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मॉक ड्रिल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हर कार्य समय पर पूरा होता है। भारत सरकार और हमारी तीनों सेनाएं देश के दुश्मनों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दस मई को महाराष्ट्र के साथ नदी जोड़ो योजना के तहत ताप्ती नदी लिंक परियोजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये परियोजना मध्यप्रदेश और गुजरात के लिए वरदान साबित होगी। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा लिंक और राजस्थान के साथ एक अन्य परियोजना की शुरुआत की जा चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”1081759432″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews