MP Board Results : नरोत्तम मिश्रा ने बच्चों को दी बधाई, असफल छात्रों को कही ये महत्वपूर्ण बात

up board

Narottam Mishra on MP Board Results : आज एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने एमपी बोर्ड के ऑफिस से रिजल्ट जारी किए। इस रिजल्ट को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने परिणामों में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और कहा है कि अगर कोई इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुआ है तो भी निराश होने की जरुरत नहीं है।

परीक्षा का रिजल्ट बच्चे के लिए ही नहीं..माता पिता और पूरे परिवार के लिए जैसे परीक्षा की ही घड़ी होती है। खासकर अगर बोर्ड एक्जाम हो तो मामला और गंभीर हो जाता है। ऐसे में वो बच्चें जो टॉप करते हैं या अच्छे नंबर लाते हैं या पास हो जाते हैं उनके लिए तो ये खुशखबरी है। लेकिन कई बार जो बच्चे परीक्षा में असफल हो जाते हैं, वो गहरी निराशा में डूब जाते हैं। रिजल्ट्स के बाद हमने कई बार ऐसी दुखद घटनाएं भी सुनी है जहां बच्चों ने खुद को नुकसान पहुंचा लिया। इसीलिए उन्हें ये भरोसा दिलाना जरुरी है कि ये सिर्फ एक परीक्षा थी..और जीवन यहीं खत्म नहीं होता है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी सफल बच्चों को बधाई दी है। लेकिन उन्होन ये भी कहा है कि किसी कारण से अगर कोई पास नहीं हुआ है तो निराश होने की जरुरत नहीं है। ये पड़ाव हो सकता है..मंजिल नहीं। फिर तैयारी के साथ कोशिश कीजिए और सरकार भी सभी बच्चों के भविष्य की चिंता करेगी। ये एक बेहद महत्वपूर्ण बात है..अगर कोई बच्चा परीक्षा में सफल नहीं हो पाया है तो इस समय उसे अपने माता पिता और परिवार के साथ और प्यार की जरुरत है। बच्चों को ये समझाना चाहिए कि एक रिजल्ट से पूरी जिंदगी की दिशा तय नहीं हो सकती है और अगली बार मेहनत कर वो जरुर सफल होंगे। ऐसे बच्चें जो पीछे छूट गए हैं या चूक गए हैं..उन्हें अतिरिक्त संबल और स्नेह दिया जाना चाहिए ताकि उनकी उम्मीद बरकरार रहे और वो किसी भी तरह का गलत कदम उठाने के बारे में सोचें भी नहीं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews