MP BOARD : 14 सिंतबर से 10-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

MP board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं (
Supplementary Exam)  का टाइम टेबल (Time table) घोषित कर दिया है, इसके अनुसार, परीक्षाएं 14 सितंबर से 22 सितंबर तक होंगी। कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 infection) के चलते विद्यार्थियों के लिये केन्द्र सरकार की गाइडलाइन (Government Guidelines) के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन के लिए लेकर मंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। पूरक परीक्षा के आवेदन एमपी आनलाइन (Mp online) के माध्यम से भरे जाएंगे।

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक एवं हाईस्कूल पूरक की परीक्षा 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की गई है। कोविड-19 संक्रमण के चलते विद्यार्थियों के लिये केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिये सभी जिलों में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी/ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी दृष्टिबाधित, मूक, बधिर छात्रों की पूरक परीक्षा वर्ष 2020 के प्रवेश-पत्र www.mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं।

प्रायोगिक विषय में पूरक पात्र छात्रों की परीक्षा उसी दिन सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र संपन्न होने के पश्चात दोपहर में केन्द्राध्यक्षों द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थी केन्द्राध्यक्षों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.mpbsew.nic.in पर उपलब्ध है।

बता दें ​कि 10 वीं और 12 वीं में इस बार 2 लाख से ज्यादा परिक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष हाई स्कूल पूरक परीक्षा के लिए एक लाख 37 हजार 912 परीक्षार्थियों के लिये 419 एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के एक लाख 21 हजार 645 परीक्षार्थियों के लिये 430 एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के 2 हजार 714 परीक्षार्थियों के लिये 58 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

30 सितंबर तक हो सकेंगे एडमिशन
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश तिथि आगे बढ़ा दी है। एमपी बोर्ड से संबद्धता प्राप्त संस्थाओं में नियमित विद्यार्थियों (Students) के प्रवेश की तिथि (Admission Last Date) बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है। सोमवार को मंडल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए है।माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त स्कूल अपने विद्यालय में 30​ सितंबर 2020 तक नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews