MP BOARD: 12वीं परीक्षा में होगी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग,परीक्षा केंद्र पर होंगे आइसोलेशन रूम

MP BOARD: 12वीं परीक्षा में होगी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग,परीक्षा केंद्र पर होंगे आइसोलेशन रूम

भोपाल

एमपी बोर्ड की (MP Board) की 12वीं की परीक्षा (12th examx) 9 जून से प्रारंभ होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल (board of secondary education) द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने के क्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी।

इसी के साथ हर केंद्र पर आईसोलेशन रूम (isolation room) भी होगा। अधिक तापमान वाले परीक्षार्थी को आइसोलेशन रूम में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। अच्छी बात ये हैं कि कंटेनमेंट एरिया (contentment  area) में रहने वाले विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि 12वीं के शेष बचे विषयों के पेपर 9 जून से 16 जून के बीच होने हैं। भोपाल में कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं , वहीं हॉट स्पॉट जहांगीराबाद (jahangirabad) से एक परीक्षा केंद्र बदला गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएँ 9 से 16 जून तक दो पाली प्रात: 9 से 12 एवं अपरान्ह 2 से 5 बजे तक होंगी। प्रथम पाली के विद्यार्थियों को प्रात: 8 बजे तक तथा द्वितीय पाली के विद्यार्थियों को एक बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.45 एवं दोपहर 1.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व उत्तर-पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायेंगे। हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम दृष्टिहीन, मूक, बधिर (दिव्यांग), नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएँ अपरान्ह 2 से 5 बजे तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews