MP Board : असफल विद्यार्थी “रुक जाना नहीं” योजना का उठाएं लाभ, इस दिन से शुरू होंगी पूरक परीक्षाएं

MP Board : असफल विद्यार्थी “रुक जाना नहीं” योजना का उठाएं लाभ, इस दिन से शुरू होंगी पूरक परीक्षाएं

MP Board Exam Result : हाल ही में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम आया है, इसमें बहुत से विद्यार्थी पास यानि सफल हुए है, कुछ ने मैरिट हासिल की है वहीं कुछ विद्यार्थी  फेल यानि असफल भी हुए हैं। जो विद्यार्थी सफल हुए उन्हें बधाई वे खुशियाँ मनाएं लेकिन जो विद्यार्थी असफल हुए हैं उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं हैं , उनके पास परीक्षा में पास होने एक अवसर है और ये अवसर उन्हें मिलता है “रुक जाना नहीं” योजना में। वे इस योजना के तहत फॉर्म भरकर फिर से परीक्षा पास कर सकते हैं इससे उनका साल बच जायेगा।

4 जून तक भरे जा सकेंगे “रुक जाना नहीं” योजना के फॉर्म  

“रुक जाना नहीं” योजना के तहत जो विद्यार्थी फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें ध्यान रखना होगा कि इसके तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कल शुक्रवार 26 मई से शुरू हो गई है जो 4 जून तक चलेगी। इस अवधि में विद्यार्थी आवश्यक रूप से अपना फॉर्म भरकर भेज दें। परीक्षा अगले महीने जून में होगी इसके अंतिम सप्ताह में होने की सम्भावना हैं। आपको बता दें कि इस साल दोनों परीक्षाओं में करीब साढ़े चार लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसमें 10वी की परीक्षा में 2,16,912 विद्यार्थी फेल हुए हैं वहीं 12वी की परीक्षा में 2,11,798 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।

2016 में शुरू हुई “रुक जाना नहीं” योजना 

गौरतलब है कि 10वी और 12वी बोर्ड की परीक्षाओं में जो विद्यार्थी फेल हो जाते हैं उनमें हताशा और निराशा भर जाती है जिसके चलते वे काई बार गलत कदम भी उठा लेते हैं, इसे देखते हुए मप्र विधानसभा में चिंता जताई गई थी और प्रदेश के लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गए थे जिसके बाद 2016 में “रुक जाना नहीं” योजना शुरू की गई, जिसे अब लगातार जारी रखा गया है, इस योजना के माध्यम से अब तक करीब 10 लाख फेल विद्यार्थी पास हो चुके हैं।

10वी और 12वी की पूरक परीक्षा इस दिन से होंगी शुरू 

मध्य प्रदेश में इस बार एमपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 82,335 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री मिली है। दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा में 1 लाख 28 हजार 439 छात्रों को सप्लीमेंट्री मिली है। बारहवीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews