MP Board : 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अपडेट, 25 मार्च से परीक्षा, 12000 से अधिक बनाए केन्द्र, NCERT पाठ्यक्रम पर तैयार होगा पेपर, जानें नियम

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 5th-8th Exam 2023 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 25 मार्च से पांचवी और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही है, इन परीक्षाओं में 87 हजार 793 शासकीय शालाओं, 24 हजार 565 अशासकीय शालाओं और 1 हजार 64 मदरसों के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। छात्र टाइम टेबल और एडमिट कार्ड संबंधित जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते है। खास बात ये है कि 13 साल बाद यह पहला मौका होगा , जब 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी।

12 हजार से ज्यादा बनेंगे केन्द्र

राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पॉंचवीं आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा आगामी 25 मार्च से प्रारंभ होगी। उक्‍त परीक्षा के लिए राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के द्वारा विद्यार्थियों के सुचारु आवागमन की दृष्टि से नजदीकी स्कूलों में 12 हजार 3 सौ 64 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। इन परीक्षाओं की जान‍कारी देते हुए राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि ये केन्द्र संबंधित स्कूलों से अधिक दूरी पर ना हो। इसके साथ ही इन परीक्षा केन्द्र स्कूलों की क्षमता अनुसार विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहें। इस वर्ष शासकीय शालाओं के साथ ही निजी स्‍कूलों और मदरसों के विद्यार्थी भी बोर्ड पैटर्न परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

ये रहेंगे नियम

  1. राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश के मुताबिक, इस बार 60 अंक का प्रश्न पत्र होगा। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 अंक के लघु उत्तरीय और 20 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रोजेक्ट के आधार पर 40 अंक मिलेंगे।
  2. दोनों कक्षाओं में इस बार परीक्षा ढाई घंटे की रहेगी। पहले परीक्षा तीन घंटे की होती थी।
  3. परीक्षा का समय सुबह 9 से 11:30 बजे तक रखा गया है। पांचवी की परीक्षा 31 मार्च और आठवीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म होगी।
  4. इस वर्ष 1 लाख 13 हजार 4 सौ 22 शासकीय, निजी शालाओं और मदरसों के लगभग 24 लाख 73 हजार बच्‍चे इन परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं।
  5. इनमें से 427 निजी स्‍कूलों के 18 हजार 3 सौ 20 बच्‍चों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्‍न पत्र तैयार किए गए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews