MP Budget 2022 : 8 मार्च को पेश होगा शिवराज सरकार का बजट, अधिसूचना जारी

MP Budget 2022 : 8 मार्च को पेश होगा शिवराज सरकार का बजट, अधिसूचना जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार 8 मार्च को बजट (MP Budget 2022) पेश करेगी। विधानसभा (MP Vidhansabha) का सत्र 7 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2022 तक चलेगा।  सत्र संचालन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ट्वीट कर कहा है कि 8 मार्च को पेश होने वाला बजट जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा।

मप्र विधानसभा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर विधानसभा सत्र की अधिसूचना को शेयर किया है। बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च 2022 को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी उसके अगले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। 19 दिनों तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। जिसमें बजट सत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : आम जनता के लिए राहत भरा होना चाहिए मध्य प्रदेश का बजट

उधर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ट्वीट कर कहा कि – 8 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश होगा बजट, जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, प्रदेश के हर वर्ग, हर क्षेत्र का रखा जाएगा ध्यान। सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान,उम्मीदों भरा रहेगा बजट।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, अब संत रविदास के नाम से जाना जायेगा ग्लोबल स्किल पार्क

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews