MP By-election: 24 घंटे में बदली कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट, NP प्रजापति बाहर, BJP ने घेरा

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।इन दिनों एमपी कांग्रेस (MP Congress) में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का दावेदारी से पीछे हटना और अब मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) को लेकर जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति (NP Prajapati) का बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है। उनकी जगह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को जगह दी गई है। इस पर एमपी बीजेपी (MP BJP) ने तंज कसा है।

यह भी पढ़े.. MP: पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 4 कर्मचारियों को नोटिस, 2 राजस्व निरीक्षकों पर जुर्माना

दरअसल, 8 अक्टूबर को एमपी कांग्रेस ने  30 अक्टूबर को होने वाले मप्र उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 18 नंबर पर एनपी प्रजापति का नाम था, लेकिन 9 अक्टूबर को कांग्रेस ने फिर नई लिस्ट जारी की और एनपी प्रजापति की जगह राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) को स्टार प्रचारक बना दिया। वही खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) लड़ने से इंकार करने वाले अरुण यादव को भी लिस्ट में छटे नंबर पर स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News : तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, जानें किसको कहां भेजा

24 घंटे में लिस्ट में हुई इस बदलाव (MP Congress Star Campaigner List) के बाद एमपी बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है और दलित विरोधी बताया है।मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस की अदालत में दलित नेता धनाढ़्य वकील से केस हारा। दलितों का ऐसे सम्मान करती है कांग्रेस । एनपी प्रजापति कोई मामूली आदमी नहीं, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।इस ट्वीट को पाराशर ने एमपी कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को भी टैग किया है।

मेरा नाम हटा दें तो मुझे आपत्ति नहीं

बीजेपी की आपत्ति और हमले के बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सफाई दी है और ट्वीट कर लिखा है कि स्टार प्रचारक की सूची इलेक्शन क़ानून की व्यवस्था है। मुझे पता होता की प्रजापति जी का नाम की जगह मेरे नाम सम्मिलित किया जा रहा है तो मै पूरे विनम्रतापूर्वक मना कर देता। आज भी कर दे तो मुझे आपत्ति नहीं। प्रचार हम सब करेंगे। होगा तो साथ करेंगे।इस ट्वीट को उन्होंने एमपी कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को भी टैग किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews