MP By Election 2021 : दिग्विजय के प्रचार में शामिल नहीं होने पर बोले वीडी – वे जानते हैं लोगों को 2003 याद आ जायेगा

MP By Election 2021 : दिग्विजय के प्रचार में शामिल नहीं होने पर बोले वीडी – वे जानते हैं लोगों को 2003 याद आ जायेगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव (MP By Election 2021) को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियां कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती। चुनावी रणनीति के तहत वार पलटवार भी जारी हैं।  स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद अब नेताओं के हमले तेज हो गए हैं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के प्रचार में नहीं जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक उन लोकसभा और विधानसभा की तरफ जाने लगे हैं जहाँ  उपचुनाव होना है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह अभी तक चुनाव प्रचार के लिए ऐसी किसी भी सीट पर नहीं गए हैं।

ये भी पढ़ें – सफलता के मंत्र कार्यक्रम में शिवराज ने बताया मामा का अर्थ

मीडिया ने बुधवार को जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) से इस विषय में उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि ये तो आपको दिग्विजय सिंह से पूछना चाहिए।  दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पहले ही कह चुके हैं कि मैं जाऊंगा तो वोट कट जाएंगे।  दिग्विजय सिंह अप्रासंगिक हो चुके हैं।  उन्होंने खुद ही वक्तव्य दिया है अब आप ही सोच सकते हैं कि  दिग्विजय सिंह क्यों नहीं जा रहे, जाए ना जनता के बीच में तो  जनता को 2003 याद आ जाएगा।  बिजली, सड़क, पानी याद आ जायेगा।  दिग्विजय सिंह का गुडिज्म में याद आ जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”630948025″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews