MP उपचुनाव: आख़िरकार कोरोना ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ही ली…

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
देश में कोरोना (Corona) का कहर जारी है और आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच गया है,वही एमपी (MP) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार के पार पहुंच गई है और अबतक 900 की मौत हो चुकी है। खास बात ये है कि इसकी चपेट में बीजेपी नेता (BJP Leader) तेजी से आ रहे है, फिर चाहे किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री हो या फिर देश के गृहमंत्री। लगातार बीजेपी नेताओं के संक्रमित होने पर कांग्रेस (Congress) ने तंज कसा है कि अब कोरोना ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि आख़िरकार कोरोना ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ही ली..!वही पूर्व मंत्री औऱ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा है कि मामा का “पब्लिसिटी मोह” लोगों की जान का दुश्मन बन गया है !!! “पब्लिसिटी मामा”

अगले ट्वीट में भोपाल को टारगेट करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि भोपाल में कोरोना से बिगड़े हालात ।सरकारी अस्पतालों के आईसीयू हुये फ़ुल। मप्र की अक्षम, नकारा और अनैतिक सरकार पूरे समय मंत्रिमंडल, विभाग और मलाई की लिये लडती रही, और प्रदेश मौत के गले में जा पहुँचा।शिवराज जी, महामारी के बीच सरकार गिराने से पहले जनता की परवाह क्यों नहीं की..?

वही देश में बढ रहे आंकडों को लेकर कांग्रेस ने लिखा है कि कोरोना में भारत की हालत सबसे ख़राब है। एक दिन में अमेरिका-ब्राज़ील से ज़्यादा मरीज़ है।बीजेपी सरकार की लापरवाही ने कोरोना संक्रमण के मामले में भारत को अमेरिका और ब्राज़ील से भी ख़राब स्थिति में लाकर पटक दिया है।मोदी जी, देश केवल विधायक ख़रीदने से नहीं चलता…काम भी करना चाहिये।

बता दे कि इन तीनों ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस ने बीजेपी पर सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए है।हालांकि यह पहला मौका नही है, एमपी में सरकार गिरने और राजस्थान में घमासान के बाद से ही कांग्रेस लगातार बीजेपी, शिवराज सरकार और सिंधिया समर्थकों को घेर रही है। उपचुनाव से पहले यह घेराबंदी का सिलसिला जारी रहने वाला है।अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की तरफ से कैसा रिएक्शन आता है।

गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक सीएम येदुरप्पा समेत कई दिग्गज नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, वही एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई कैबिनेट मंत्री-विधायक भी संक्रमित हुए है और अस्पताल में रहकर इलाज करवा रहे है। हाल ही में यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन हो गया था। इससे पहले भी कई दिग्गज नेता कोरोना से जिदंगी हार चुके है।

https://twitter.com/INCMP/status/1290343777899556864

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews