मप्र उपचुनाव: नारायण पटेल के BJP में शामिल के बाद अरुण यादण ने तोड़ी चुप्पी

अरुण यादव

भोपाल। एमपी (MP) में उपचुनाव (BY Election) से पहले तोड़फोड़ का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक विधायक कांग्रेस (congress) छोड़ बीजेपी (bjp) में शामिल हो रहे है। सुमित्रा देवी और प्रदुम्नन सिंह लोधी के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि अब टूटन का सिलसिला बंद हो जाएगा, लेकिन गुरुवार को अचानक अरुण यादव खेमे के कांग्रेस विधायक नारायण पटेल (Narayan Patel) के बीजेपी मे शामिल होने के बाद सियासी पारा चरम पर है।आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav, the Congress leader and former Union Minister) का बयान सामने आया है।

यादव ने ट्वीटर के माध्यम से बीजेपी पर हमला बोला है।यादव का कहना है कि यदि खरीद फ़रोख़्त का यह धंधा इसी प्रकार जारी रहा तो आगामी उपचुनाव में दोनों ओर से कांग्रेस के ही प्रत्याशी परस्पर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ दरियां ही बिछाएंगे ?पार्टी विद-ए-डिफरेंस का थोथा दावा करने वाली भाजपा ऐसे कुकृत्यों से अंग्रेजों से लड़ चुकी पार्टी और उसके निष्ठावान कार्यकर्ताओं के जज़्बाती मनोबल को तोड़ नहीं पाएगी।

आगे यादव ने लिखा है कि भाजपा सत्ता की भूखी सरकार और विचारधारा प्रदेश मे उपचुनाव के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित है,एक लोकतांत्रिक निर्वाचित सरकार को सौदेबाज़ी कर उसने सत्ता की चाबी तो हथिया ली है किंतु उपचुनाव परिणाम उस पर ताला लगा देगे,यही आशंका उसे तोड़फोड़ व खरीद फरोख्त करने के लिए मजबूर कर रही है।

बता दे कि गुरुवार को खंडवा जिले की मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। हैरानी की बात ये है कि एक दिन पहले ही अरुण यादव की पटेल से बात हुई थी और उन्होंने सब कुशल होने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार को अचानक घटे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews