MP उपचुनाव : BJP ने की विधानसभा प्रभारियों की घोषणा, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी

bjp vd sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) को देखते हुए BJP ने प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद विधानसभा  प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने विधानसभा उपचुनाव के लिए मुरैना, दिमनी, मेहगांव, बामोरी और अशोकनगर विधानसभा के प्रभारियों (Assembly In-Charge) की घोषणा की है।वही मीडिया सेंटर (Media center) को तीन जोन में बांटा गया है। इसमें खास करके ग्वालियर चंबल को फोकस किया गया है।

इसके पहले BJP के दिग्गज विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी। BJP ने विश्नोई को ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव का सहप्रभारी बनाया है।वही प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को बदनावर विधानसभा का सहप्रभारी घोषित किया गया है। कविता पाटीदार चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से समस्त मोर्चों के समन्वय का कार्य भी देखेंगी।

जाने किसको कहां मिली जिम्मेदारी

  • संजय पाठक को मुरैना और दिमनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है ।
  • संदीप जायसवाल को मेहगांव विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
  • रामेश्वर शर्मा को बमोरी विधानसभा प्रभारी बनाया गया है ।
  • शैलेंद्र जैन को अशोकनगर विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है।

मीडिया सेंटर को तीन जोन में बांटा

  • ग्वालियर—चंबल संभाग की विधानसभा सीटों के लिए लोकेंद्र पाराशर मीडिया प्रभारी और उदय अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
  • इंदौर में गोविंद मालू औऱ उमेश शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
  • भोपाल में रजनीश अग्रवाल और पंकज चतुर्वेदी मीडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews