एमपी उप चुनाव: अधिकृत घोषणा से पहले ही सामने आया बुधनी BJP प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने कसा तंज

जीतू पटवारी ने प्रचार रथ का एक पोस्टर शेयर किया है इसमें बुधनी से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर रमाकांत भार्गव का नाम लिखा है और 13 नवम्बर को कमल चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर उन्हें जिताने की अपील की गई है।
मध्यप्रदेश में उपचुनाव पहले दिन नहीं कोई नामांकन

Name of BJP candidate from Budhni: मध्य प्रदेश में दो सीटों विजयपुर और बुधनी पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियाँ लगी हुई हैं, मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी पार्टियाँ एक दूसरे की कमियों, कमजोरियों और गलतियों पर भी पैनी नजर बनाये हुए हैं, इसी क्रम में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी, मध्य प्रदेश में 13 नवम्बर को मतदान होगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तैयारियां तो तेज कर दी हैं लेकिन अभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

घोषणा से पहले ही Budhni में प्रत्याशी का नाम सामने आया

भाजपा की बात जाये तो विजयपुर सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और वन मंत्री बनाये गए राम निवास रावत का नाम तय माना जा रहा है औपचारिक घोषणा होना शेष है लेकिन बुधनी विधानसभा से अभी किसी नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है ऐसे में एक प्रत्याशी के नाम का प्रचार रथ सामने आ गया है जिसने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है।

जीतू पटवारी ने BJP पर कसा तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर प्रचार रथ का एक पोस्टर शेयर किया है इसमें बुधनी से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर रमाकांत भार्गव का नाम लिखा है और 13 नवम्बर को कमल चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर उन्हें जिताने की अपील की गई है।

जीतू पटवारी का सवाल MP BJP को चला कौन रहा है?

MP PCC अध्यक्ष ने लिखा- जनता जानना चाह रही है कि इन दिनों कुलीनों के ‘कथित’ कुनबे का किंग कौन है? क्योंकि भाजपा की केंद्रीय या प्रदेश चुनाव कमेटी ने अभी तक तो किसी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की, लेकिन शिवराज जी ने रमाकांत भार्गव को बुधनी से प्रत्याशी घोषित कर दिया, बुधनी से उठे इस बवाल पर भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को बयान तो जरूर देना चाहिए, पता तो चले मध्य प्रदेश में भाजपा को चला कौन रहा है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews