MP By-election: किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

MP By-election: किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।

एमपी उपचुनावों (MP By-election) से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) का किसानों (Farmers) पर विशेष फोकस है।आए दिन किसानों को लेकर सरकार बड़े बडे फैसले ले रही है।इसी कड़ी में किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने एक और बड़ी घोषणा की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 सितंबर को 19 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा का ₹4500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया जाएगा।वही कहा कि किसान संकट में हो ऐसे में शिवराज बैठ नहीं सकता। फसल बीमा की तिथि बढ़ाकर के 31 अगस्त की गई है।उपचुनाव से पहले इसे शिवराज सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सोयाबीन की फसलें तबाह होने से किसान परेशान है। 1 सप्ताह पहले ऐसे हालात नहीं थे, 3-4 दिन में इस प्रकार के समाचार आने शुरू हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से बैठ नहीं सकता, किसान संकट में हो और शिवराज सिंह चौहान बैठ जाए ऐसा हो नहीं सकता।

शिवराज ने कहा कि यह बात सही है कि कोरोना वायरस में अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है।इस संकट की घड़ी में हम किसानों की पूरी सहायता करेंगे।फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त हो गई है।किसानों को फसल बीमा योजना और इसके साथ बाकी जो व्यवस्थाएं हैं किसानों की उसका भी लाभ मिलेगा।आज मैं यहां देखने आया हूं कल भी मैं कुछ जिलों में फसलें देखूंगा।इसके बाद हम किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे, हमारी सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ है और इस तकलीफ से हम किसानों को बाहर निकाल कर ले जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews