MP By-election : उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, यहां देखें लिस्ट

congress-leader

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश (Madhypradesh) में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-election) होने वाले है।कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए 25 सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय है और 2 सीटों पर मंथन जारी है। बसपा ने भी 27 में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों  की पहली लिस्ट जारी कर दी है। खबर है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व सीएम कमलनाथ इन नामों की सूची एआईसीसी को भेजी थी, हाईकमान से हरी झंड़ी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नामों का औपचारिक ऐलान कर  दिया गया है।खास बात ये है कि पहली लिस्ट में राज्यसभा उम्मीदवार रहे फूल सिंह बरैया के साथ-साथ हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रेमचंद गुड्डू को भी जगह दी गई है।जातिय समीकरणों के साथ साथ जिताऊ उम्मीदवारो पर जोर दिया गया है,ऐसे में अब एमपी की 27 सीटों पर ही कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

आसान नहीं दोनों पार्टियों की राह
प्रदेश में होने वाले यह उपचुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की कुर्सी भाग तय करेगी साथ ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha MP Jyotiraditya Scindia) के सियासी कद का भी। दूसरी ओर कमल नाथ भी इस उपचुनाव के माध्यम से बागी हुए उनके साथियों को सबक सिखा कर वापस सत्ता की कुर्सी पर बैठना चाहते है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के लिए यह राह इस बार आसान रहे वाली नहीं है। क्यों कि दोनों ही पार्टियों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता अभी भी सिंधिया और उनके समर्थकों स्वीकार नहीं कर पाए है वहीं दूसरी कांग्रेस में लगातार विधायकों और कार्यकर्ताओं का पलायन लगातार जारी है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के सामने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को साधना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

पहली बार एक साथ इतनी सीटों पर उपचुनाव
मध्यप्रदेश में वर्तमान में 27 सीटों पर चुनाव होना है। 15वीं विधानसभा का यह साल ऐसा होगा जब पहली बार 27 सीटों पर एक साथ उपचुनाव होंगे। पिछले 16 सालों की बात करें तो कुल 30 सीटों पर ही इन 16 सालों में उपचुनाव हुए है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पहली बार उपचुनाव हो रहें है। लेकिन जिस हिसाब से प्रदेश में परिस्थितियों निर्मित हो रही है ऐसे में माना जा रहा है कि यहां सीटों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीजेपी लगातार दावे कर रही है कि उसके संपर्क में कांग्रेस के कुछ और विधायक है,ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की आगे और कितने इस्तीफे होते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews