MP By-election: कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, कहा- “सदस्यता अभियान फर्जी, जनता देगी जवाब”

MP By-election: कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, कहा- “सदस्यता अभियान फर्जी, जनता देगी जवाब”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

एमपी उपचुनाव (MP By-election) से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-Chambal Division) में चले तीन दिवसीय बीजेपी के सदस्यता अभियान (BJP membership campaign) ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। भाजपा (BJP) द्वारा दावा किया जा रहा है 3 दिन में 76 हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए है। वही कांग्रेस (Congress) का कहना है कि अभियान एकदम फर्जी है, कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता बीजेपी मे शामिल नही हुआ है, हालांकि बीजेपी के इस दांव ने विपक्षी खेमे में भी खलबली मचा रखी है, यही कारण है कि कांग्रेस बयानों से लेकर सोशल मीडिया तक शिवराज सरकार की घेराबंदी कर रही है।

दरअसल, एमपी कांग्रेस ने एक के बाद एक ट्वीट कर ग्वालियर-चंबल अंचल में हुए महासदस्यता अभियान को लेकर  शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है।  एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में गणेश पांडाल पर प्रतिबंध है, क्योंकि कोरोना फैलता है, बीजेपी के बड़े-बड़े पांडाल लगे हैं, क्योंकि सत्ता हवस पूरी होती है। पापियों अधर्मियों का मेला है, शिवराज ने ये गंदा खेल खेला है।

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि  शिवराज सरकार का महापाप है, गणेश प्रतिमा पर प्रतिबंध, बीजेपी को अनुमति। शिवराज ने भगवान गणेश की स्थापना और पंडालों पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया जबकि बीजेपी के लिये बड़े-बड़े पंडाल लगे और सदस्यता अभियान चलाया गया। शिवराज जी,अब कोई भी सच्चा हिन्दू आपको माफ नहीं करेगा।ये मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि गणेश पंडाल रोककर बीजेपी के पंडाल लगाये गये हैं।अधर्मियों, तुम्हें जनता माफ नहीं करेगी..!

आगे कांग्रेस ने लिखा है कि शिवराज के बंगले का घेराव होगा। बीजेपी के बड़े-बड़े पंडाल लगे पर भगवान गणेश के पंडालों पर प्रतिबंध लगा, जिससे हज़ारों मूर्तिकारों की रोज़ी-रोटी छिन गई। अहंकारी शिवराज। क्या आप भगवान से ऊपर हो..? याद रखना ! जनता अहंकार मिटाना जानती है।

बता दे कि ग्वालियर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता ग्रहण समारोह को कांग्रेस भले ही फर्जी बताये लेकिन भाजपा इससे बहुत खुश है। भाजपा ने दावा किया है कि तीन दिवसीय आयोजन में उनके परिवार में कांग्रेस छोड़कर 76,361 कार्यकर्ता जुड़े हैं जो एक बड़ी बात है।प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोजन में ग्वालियर चंबल अंचल की ग्वालियर, भिंड, गुना और मुरैना संसदीय क्षेत्र के 76,361 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने सभी को बधाई दी है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews