MP उपचुनाव : शांति से चुनाव संपन्न कराने सुरक्षा बल तैनात, बुधवार शाम थमा प्रचार

MP उपचुनाव : शांति से चुनाव संपन्न कराने सुरक्षा बल तैनात, बुधवार शाम थमा प्रचार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा के उपचुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर तथा मार्गदर्शन में निर्वाचन क्षेत्रों में 50 कंपनी राज्य के बाहर की विशेष शस्त्र पुलिस की तथा 8 कंपनी MP SAF की तैनात की गयी हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्वाचन केंद्रो पर तथा निर्वाचन क्षेत्रों में 914 DSP/TI/SI/ASI, 6,962 आरक्षक/प्रधान आरक्षक, 3,123 होम गार्ड और 3945 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। 42 अंतर्राज्यीय नाके, 37 अंतर्ज़िले नाके, 55 फ़्लाइग स्क्वॉड और 64 static survelliance टीमें तैनात की गयी हैं।

Indore News : कांग्रेस विधायक मोरवाल का बेटा करण 8 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में

बता दें कि 30 अक्टूबर को प्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। इसके लिए बुधवार शाम प्रचार रूक गया। खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए किया जा रहा प्रचार बुधवार को शाम छह बजे थम गया है। इसके बाद कोई भी सभा या रैली नहीं हो सकेगी। प्रतिबंध अवधि में उम्मीदवार घर-घर संपर्क करेंगे। इसमें भी अधिकतम चार व्यक्ति उनके साथ रह सकते हैं। इसके साथ ही बाहरी व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद बाहरी व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन होटल, धर्मशाला आदि स्थानों की जांच भी कराएंगे। उम्मीदवार घर-घर संपर्क कर सकते हैं पर वे अपने साथ कोई प्रचार सामग्री नहीं रखेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews