MP उपचुनाव 2020 : इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदलने की अटकलें, आज-कल में फैसला

MP उपचुनाव 2020 : इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदलने की अटकलें, आज-कल में फैसला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) के लिए कांग्रेस (Congress) की तैयारियां जोरों पर चल रही है, कांग्रेस ने अबतक 28 सीटों में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, वही चार सीटों पर मंथन जारी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि कांग्रेस बदनावर सीट (Badnawar Seat) से घोषित प्रत्याशी को बदल सकती है, हालांकि कांग्रेस का कहना है कि स्थितियों को देखकर इस पर विचार किया जा रहा है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

दरअसल, यहां से भाजपा की ओर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का नाम लगभग तय माना जा रहा हैं, वही कांग्रेस ने अभिषेक सिंह राठौर “टिंकू” (Abhishek Singh Rathore) को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, लेकिन नाम के ऐलान के बाद से ही स्थानीय उम्मीदवारों द्वारा अभिषेक सिंह का विरोध किया जा रहा है।नेताओं द्वारा उम्मीदवार बदलने की मांग की जा रही है। इस पूरे मामले में पूर्व गृहमंत्री एवं विधानसभा प्रभारी बाला बच्चन (Former Home Minister Bala Bachchan) का कहना है कि हमारे पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी (Former Chief Minister Kamal Nath) को इस संबंध में जानकारी दे दी है, बदनावर विधानसभा को लेकर चिंतन चल रहा है। फीडबैक लिया जा रहा है। पुनर्विचार के बाद पार्टी अंतिम निर्णय लेगी कि कौन मैदान में उतरेगा अभिषेक सिंह राठौर का टिकट रहेगा या बदलेगा इसका फैसला सभी की बातों को सुनकर एवं पक्ष जानकर होगा। ऐसा नहीं है कि टिंकू बना जिताऊ प्रत्याशी नहीं है, लेकिन जो भी बदनावर में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएगा वह प्रत्याशी होगा। उधर, विरोध और बदलाव की खबरे सुनते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, कांग्रेस प्रत्याशी टिंकू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीपी सिंह कमल नाथ से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।हालांकि अंतिम फैसला कमलनाथ को ही लेना है।

बता दे कि बदनावर सीट पर जातिगत समीकरण वोटों को खासा प्रभावित करते हैं। वर्तमान में दोनों ही बड़ी पार्टी के उम्मीदवार राजपूत समाज से हैं। राजपूत और पाटीदार समाज का बाहूल्य है। ऐसे में जो वर्ग जिस नेता के साथ चल पड़ता है उसके लिए राह आसान होती है।

चार सीटों पर मंथन जारी
वही शेष चार सीटों पर मंथन जारी है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक (Mukul Vasanik) भोपाल में सभी दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की थी, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम बार मंथन कर रहे है।चारों सीटों की बात करे तो  मेहगांव सीट से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और पूर्व विधायक हेमंत कटारे के नाम की चर्चा है, हालांकि चौधरी के नाम पर कांग्रेस नेता सहमत नही है, विरोध के सुर तेजी से फूट रहे है। पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह भी अपने भांजे राहुल सिंह भदौरिया को टिकट दिलाने की कोशिश में हैं। विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन से खाली हुई  ब्यावरा सीट और विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के इस्तीफे से खाली हुई छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट पर भी माथापच्ची जारी है। इसके अलावा मुरैना सीट पर कांग्रेस के दो प्रबल दावेदार राकेश मावई और दिनेश गुर्जर दौड़ में शामिल है, हालांकि टिकट सर्वे के आधार पर ही दिया जाएगा।माना जा रहा है कि आज-कल में कांग्रेस बाकी चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews