मप्र उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का तंज- मंथन के बाद एक ही शब्द निकलेगा जय जय कमलनाथ

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मंगलवार 9 नवंबर को एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें उम्मीदवारों और चुनाव प्रभारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इस बैठक को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इस मंथन के बाद एक ही शब्द निकलेगा वो है जय जय कमलनाथ।

यह भी पढ़े.. Lunar Eclipse 2021: 19 नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

आज सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra) ने कहा कि परिस्थितियों का मंथन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री,सोकॉल्ड तथाकथित भावी मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के अध्यक्ष सब कुछ कमलनाथ ही तो हैं। वे पूर्व सांसद हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं यह क्या समीक्षा करेंगे खुद की समीक्षा कर ले अंतर्मुखी हो जाएं। उन्हीं ने टिकट दिया, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है। अंतर्मुखी होकर आत्म मंथन करेंगे तो हर जगह पर स्वयं को ही पाएंगे। कमलनाथ जी द्वारा किए जाने वाले मंथन में एक ही शब्द निकलेगा – जय जय कमलनाथ।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल जी(Rahul Gandhi)-प्रियंका जी से मैं कहता हूं, गुरूर को छोड़े, शशि थरूर पर जाए।प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को नोटबंदी पर ट्वीट करने से पहले एक बार भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकी घटनाओं की संख्या का एक बार अध्ययन कर लेना चाहिए। प्रियंका और राहुल गांधी दोनों सिर्फ अपने ट्वीट से देश को गुमराह करने का काम करते हैं।

15 को एमपी आएंगे पीएम

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी मध्य प्रदेश की धरती पर आ रहे हैं, यह हम सभी का सौभाग्य है।प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री जी बैठक करने वाले हैं।वही उन्होंने आस्था के पर्व छठ की सभी प्रदेशवासी और देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews