Hindi News

MP सरकार का पदोन्नति को लेकर बड़ा फैसला, आशीष अग्रवाल ने कहा ‘युवाओं के लिए खुलेंगे 2 लाख रोजगार के अवसर’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों को प्रोत्साहन और युवाओं को रोजगार देने वाला है।
MP सरकार का पदोन्नति को लेकर बड़ा फैसला, आशीष अग्रवाल ने कहा ‘युवाओं के लिए खुलेंगे 2 लाख रोजगार के अवसर’

मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण कर दिया। इस निर्णय में एससी-एसटी सहित सभी वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस फैसले के बाद, शासकीय सेवाओं में पदोन्नति के बाद लगभग 2 लाख पद रिक्त होंगे जिससे नई भर्तियों की राह खुलेगी।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी वर्गों के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखते हुए लिया गया है।

आशीष अग्रवाल ने बताया ऐतिहासिक फैसला 

इस फैसले पर आशीष अग्रवाल ने कहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का निराकरण कर दिया है। यह निर्णय अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी वर्गों के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां एक ओर शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को न्याय और प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पदोन्नति के बाद लगभग 2 लाख रिक्त पदों की संभावनाएं बनेंगी। इससे युवाओं और योग्य अभ्यर्थियों को नवीन भर्ती के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे।’

‘समावेशी विकास वाला निर्णय’

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि  यह कदम प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों की दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। भाजपा की डॉ मोहन यादव जी की सरकार का यह निर्णय समावेशी विकास और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस निर्णय के लिए साधुवाद दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews